फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 426

Wed, 02 Dec 2020 09:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिसंबर माह के दूसरे दिन बुधवार को केवल 23 नए मरीज मिले हैं। जबकि ठीक एक दिन पहले एक नवंबर को आंकड़ा 50 के करीब 46 पहुंचा था।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार 20126 पहुंच गई है। इनमें 323 की मौत हो चुकी है। 19377 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 426 है।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर माह के पहले दिन ही मरीजों की संख्या 50 के पास पहुंची थी। बुधवार को यह संख्या सिमटर 23 हो गई। इनमें शहर के 13 नए मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर, चिलुआताल, राजघाट में एक-एक, गोरखनाथ दो और कैंट में सात मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल नौ नए मरीज मिले हैं। इनमें खोराबार, चरगांवा, बांसगांव में दो-दो, सरदारनगर, गगहा और बांसगांव में एक-एक मरीज मिले हैं।

संक्रमितों में बशारतपुर, मोहद्दीपुर के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें