विधायक ने अफसरों को जाम से कराया रूबरू
शनिवार से रविवार तक जाम लगने के कारण जानने डीएम व एसएसपी पटना चौराहे पर पहुंचे। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधिकारियों को जाम की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने फोरलेन के पुल को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शुरू कराने का आग्रह किया। इस पर अधिकारियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से बात कर उसे शीघ्र चालू कराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने मऊ के डीएम व एसपी से की बात
जाम की स्थिति देखने हुए अधिकारियों ने दोहरीघाट पहुंच कर मऊ जिले के डीएम व एसपी से मोबाइल पर बात की। उन्होंने सरयू पुल के बीच में बैरिकेडिंग कर वन वे किये जाने का सुझाव दिया। साथ ही सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री की करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन किनारे से कटकर वाहनों को आड़े-तिरछा खड़ा करने व जबरदस्ती दूसरी व तीसरी लाइन में आए, उनका चालान किया जाए। इस दौरान गोला एसडीएम, गोला सीओ, बड़हलगंज कोतवाल व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश उमर आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: रश्मो-रिवाज निभाना था...घंटों जाम में फंसे तो स्टीमर बुक कर पहुंचे बहन के घर