देवरिया में मंगलवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 5962 हो गई है। अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। 305 एक्टिव मरीज है। जबकि 5580 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
उमानगर के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएचडी के तीन, जसुलवा, घटैला छट्टी, डीडब्लूएच के एक, मस्जिद वार्ड रुद्रपुर के एक, पकड़ीयार, हरिशचंद्रपुर, कोरया, तालिकापुर , कुर्ना, कोटवा हेतिमपुर, देवरिया खास आदि के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बगहा, हाटा खास के एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाएं गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सोमवार को 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।