महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 27 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि दो लोग स्वस्थ हुए हैं।
अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले 5687 हो चुके हैं। जिसमें 4535 सक्रिय मामले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़कर 1070 हो चुकी है। अब तक कोरोना से 82 लोगों की मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि जिले में 152737 सैंपल की जांच हो चुकी है। 3595 लोग होमआइशोलेसन में हैं। सभी संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में लगी है। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील के साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए सचेत किया जा रहा है।