सूचना मिलते ही गीडा एवं सहजनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच कराई जाएगी।