फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीत गया प्यार, बंगलूरू से लौटे प्रेमी ने किया निकाह, शादी की जिद पर हफ्ते में दो बार टावर पर चढ़ी थी युवती

Wed, 20 May 2026 02:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

बस्ती में कई दिनों से सुर्खियों में बनी प्रेम कहानी का आखिरकार सुखद अंत हो गया। प्रेमिका और उसके प्रेमी का निकाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
basti love story - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के नगर बाजार में प्रेमी से रिश्ते की जिद लिए हफ्ते में दो बार मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाली युवती का मंगलवार को निकाह पढ़ा गया। कई दिनों से सुर्खियों में चल रही यह हंगामेदार प्रेम कहानी अपने सुखद अंजाम पर पहुंच गई। आनन-फानन बंगलूरू से बस्ती पहुंचे प्रेमी के साथ पूरी रस्म-ओ-रवायत के बीच दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवती का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के रुधौली की रहने वाली नाजिया की बहन का निकाह संतकबीरनगर के बेलहर सेंगर में हुआ है। करीब तीन साल पहले बहन की ससुराल गई नाजिया की उसी गांव के मेहताब से दोस्ती हो गई। वक्त के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। 

इस बीच मेहताब रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू आता-जाता रहा। जानकारी के मुताबिक नाजिया के शादी के प्रस्ताव पर मेहताब किन्हीं वजहों से कन्नी काटने लगा। वहीं, नाजिया ने मेहताब के साथ ही जीने-मरने की कसमें खा ली थीं और उसी से निकाह की जिद पर अड़ी रही। 

मेहताब की बेरुखी देख कोई राह नहीं सूझी तो बीते 12 मई को वह वाल्टरगंज क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मेहताब से शादी की जिद दोहराते हुए टावर से कूदकर जान देने की धमकी देती रही। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर पुलिस टीम उसे उतार सकी थी।

बात बनती न देख बीते रविवार को नाजिया एक बार फिर रुधौली क्षेत्र में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उसने रिश्ते की बात तय होने पर ही उतरने का एलान कर दिया। 

इसके बाद रुधौली के थानेदार संजय दुबे आनन-फानन संतकबीरनगर स्थित मेहताब के गांव पहुंचे और उसके पिता से वीडियो कॉल पर नाजिया की बात कराई थी। मेहताब से निकाह कराने का वादा मिलने पर नाजिया टावर से उतरी थी। मंगलवार को मेहताब बंगलूरू से घर लौटा और रुधाली थाने के बगल में स्थित मस्जिद में दोनों परिवारों की मौजूदगी में निकाह पढ़ाया गया।

यह था पूरा मामला
बंगलुरू में रहकर काम करता था संतकबीरनगर जिले का युवक

बस्ती में कई दिनों से सुर्खियों में बनी प्रेम कहानी का आखिरकार सुखद अंत हो गया। प्रेमिका और उसके प्रेमी का निकाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 

जानकारी के अनुसार, प्रेमिका अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। प्रेमी संतकबीरनगर जिले का है और वह बंगलुरू में रहकर काम करता था, लेकिन प्रेमिका की लगातार जिद और प्रेम के आगे उसे बस्ती आना पड़ा। 

 

प्रेमी से मिलाने और निकाह कराने की मांग को लेकर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वह पहले पड़िया और फिर हनुमानगंज इलाके में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद प्रेमिका को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के परिवारों को बुलाकर बातचीत कराई।

 
विज्ञापन

काफी देर तक चली पंचायत और समझौते के बाद दोनों परिवार निकाह के लिए राजी हो गए। अंततः प्रेमिका और प्रेमी का निकाह संपन्न कराया गया, जिससे पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें