फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में मिले 20 कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 121

Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोविड टीकाकरण अभियान में रविवार को 69 बूथ बनाए गए थे। इन पर 1678 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को एक बार फिर 20 संक्रमित मिले। इनमें आठ महिलाएं और दो किशोर शामिल हैं। जबकि, सात कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में गोला के हरदीचक व सिविल लाइंस के एक किशोर और एक युवक शामिल हैं। उनकी उम्र क्रमश: 17 और 19 साल है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,048 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,051 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

1678 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान में रविवार को 69 बूथ बनाए गए थे। इन पर 1678 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें