गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में सुबह बड़ी घटना हो गई। एक घर में रह रही तीन बच्चियों में दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लोग जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस को मौके से एक लोटे में जहरीले पदार्थ का खाली डिब्बा मिला है। फॉरेंसिंग की टीम इसे सील कर अपने साथ लेते गई है।
बैदौली बाबू गांव में रोहित जायसवाल का घर है। वो अपने पत्नी के साथ बंगलुरू में रहते हैं। इनकी तीन बच्चियां, पलक(6), रीति( 12) और अप्सरा(14) अपने मौसी के यहां रहती थीं। दो दिन पहले तीनों बच्चियां गांव में आई थी और एक दो दिन में पिता रोहित भी आने वाले थे।