फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात में खाना खाकर सोई, सुबह दो बहन की हो गई मौत, एक गंभीर- जहरीले पदार्थ के सेवन का शक

Sun, 23 Jun 2024 05:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में सुबह बड़ी घटना हो गई। एक घर में रह रही तीन बच्चियों में दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लोग जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस को मौके से एक लोटे में जहरीले पदार्थ का खाली डिब्बा मिला है। फॉरेंसिंग की टीम इसे सील कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में सुबह बड़ी घटना हो गई। एक घर में रह रही तीन बच्चियों में दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लोग जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस को मौके से एक लोटे में जहरीले पदार्थ का खाली डिब्बा मिला है। फॉरेंसिंग की टीम इसे सील कर अपने साथ लेते गई है।

विज्ञापन


बैदौली बाबू गांव में रोहित जायसवाल का घर है। वो अपने पत्नी के साथ बंगलुरू में रहते हैं। इनकी तीन बच्चियां, पलक(6), रीति( 12) और अप्सरा(14)  अपने मौसी के यहां रहती थीं। दो दिन पहले तीनों बच्चियां गांव में आई थी और एक दो दिन में पिता रोहित भी आने वाले थे।

 

विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने बताया कि पिता ने बच्चियों को अपने साथ बंगलुरू ले जाने की बो बोलकर घर बुलवाया था। गांव में ही दूसरी जगह बच्चियां के बाबा और दादी भी रहते हैं। गांव वालों के मुताबिक, रात में बच्चियां खाना खाकर सोने चली गई।

सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बड़ी बेटी अप्सरा अपने दादा के पास आई और बहनों के नहीं उठने की बात कही। जाकर देखा तो एक बहन रीति की मौत हो चुकी थी। इसी बीच बड़ी बहन की भी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे गांव वाले उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

जबकि तीसरी बच्ची ने घर पर ही उल्टी कर दी थी, जिससे चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सुधार ली। बताया जा रहा है कि वो अभी खतरे से बाहर है। लेकिन, छोटी होने की वजह से उपचार और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। मौके पर एसपी उत्तरी और बांसगांव थाने की पुलिस के साथ फॉरेसिंक विभाग की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें