फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: 18 हजार महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा, आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी सेवा

Fri, 12 Aug 2022 02:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं ने मुफ्त यात्रा की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात तक करीब 10 हजार महिलाएं इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुकी थीं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2022: बस से सफर करती बहनें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा बुधवार की रात 12 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन 18 हजार महिलाओं ने यात्रा की। तमाम महिलाएं पिंक बस सेवा और जनरथ बसों का इंतजार करती रहीं। यात्रा की मजबूरी में खटारा बसों में सफर करना पड़ा। कुछ रूटों पर बसों की किल्लत भी देखी गई।

विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों में 10 अगस्त की रात 12 बजे के बाद बहनों को निशुल्क सफर का तोहफा मिलने लगा। 12 अगस्त रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। गोरखपुर से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और देवरिया के लिए बसों का इंतजार लंबा रहा।

इलेक्ट्रिक बसों में 10 हजार महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं ने मुफ्त यात्रा की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात तक करीब 10 हजार महिलाएं इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें