फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव में 178 वाहन लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा उपचुनाव में 178 वाहन लगाए जाएंगे
विज्ञापन

देवरिया। तीन नवंबर को होने वाले देवरिया सदर विधानसभा के उपचुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कुल 178 वाहनों का इस्तेेमाल किया जाएगा। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों को मतदान स्थल पर ले जाया जाएगा। संबंधित वाहन स्वामियों को उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ स्कूल बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

उपचुनाव में 138 भारी वाहन एवं 40 हल्के वाहनों को लगाया जाएगा। एक नवंबर को ही इन वाहनों को निर्धारित स्थल पर बुला लिया जाएगा। दो नवंबर को इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों को निर्धारित मतदान स्थलों पर मतदान कराने के लिए भेजा जाएगा। अगले दिन मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये वाहन देर रात तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यानी इन वाहनों को पूरे तीन दिन तक चुनावी ड्यूटी में लगाने की तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इन वाहनों की मांग की गई है। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से चुनाव ड्यूटी में वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित वाहन स्वामियों को एक पखवारे पूर्व ही नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वाहनों की मरम्मत एवं फिटनेस करा लेने का इनको निर्देश दिया जा चुका है। एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर कुल 178 वाहनों को चुनाव में ड्यूटी के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही स्कूल वाहनों को भी रिजर्व में रखा गया है। इसके लिए स्कूल संचालकों को भी पहले ही सूचित कर दिया गया है। वाहनों को आयोग की ओर से निर्धारित दर से किराया दिया जाएगा। जिन भी वाहन स्वामियों ने चुनाव ड्यूटी में वाहन देने में आनाकानी की तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें