बेलघाट में निर्दल प्रत्याशी शालिनी सिंह एवं प्रीति शाही ने अपने पर्चे वापस ले लिए। यहां भाजपा प्रत्याशी पूजा सिंह एवं सपा समर्थक शकुंतला मैदान में हैं। इसी तरह बड़हलगंज में सुनीता तिवारी ने पर्चा वापस ले लिया। यहां अब भाजपा प्रत्याशी राजीव पांडेय एवं निर्दल उम्मीदवार रामअशीष राय मैदान में हैं।
तीन ब्लाकों बेलघाट, उरुवां और बड़हलगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान शनिवार की सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान स्थल पर बैगनी रंग का स्केच पेन दिया जाएगा। इसी से पसंद के प्रत्याशी के सामने उन्हें एक व दो लिखना होगा। किसी और रंग से विकल्प लिखा गया तो मत अवैध माना जाएगा। यदि कोई मतदाता निरक्षर है या वोट देने में अक्षम है तो उसे सहयोगी के साथ जाने की अनुमति होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य को मूल निर्वाचन प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। मतदान स्थल पर फोटोयुक्त सूची मौजूद रहेगी।
इन 17 विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी
भटहट से रेखा, ब्रम्हपुर से सुमन यादव, जंगल कौड़िया से बृजेश, पिपराइच से जनार्दन जायसवाल, गगहा से शिवाजी चन्द, पाली से शराश प्रताप सिंह, कैंपियरगंज से अश्वनी कुमार, चरगांवा से वंदना सिंह, गोला से कुसमावती देवी, खोराबार शिव प्रसाद, सरदारनगर से शशिकला, सहजनवां से कवलदीप, पिपरौली से दिलीप, खजनी से अंशु देवी, बांसगांव से लालमती, कौड़ीराम से नीता और भरोहिया से डॉ सुनीता सिंह।