फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन हुई 168 टिकटों की बुकिंग, नौ जुलाई से चलेगी नियमित

Fri, 07 Jul 2023 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर

सार

रेल प्रशासन ने वंदे भारत में चाय, नाश्ता व डिनर की व्यवस्था की है। गोरखपुर से बस्ती तक की यात्रा में सिर्फ चाय ही मिलेगा। जबकि, अयोध्या तक जाने पर नाश्ता की सुविधा है। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर आने पर चाय, नाश्ता के साथ ही डिनर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी का आगमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से नौ जुलाई से नियमित चलने वाली वंदे भारत में टिकटों की बुकिंग गुरुवार की सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई। देर रात आठ बजे तक चेयर कार में 140 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। वहीं, ई-क्लास में 28 टिकटों की बुकिंग हुई। ट्रेन में आठ कोच में कुल 556 सीटें हैं। सभी टिकटों की बुकिंग लखनऊ के लिए ही हुई है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी पहला दिन है, ऐसे में बुकिंग कम है। लेकिन, धीरे-धीरे इस ट्रेन को यात्री पसंद करने लगेंगे। यह ट्रेन अयोध्या होकर जाएगी। ट्रेन में तमाम सुविधाएं हैं, जिसका आनंद यात्री उठा सकेंगे। ऑन बोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे के अलावा एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए स्लाइडिंग दरवाजे हैं, जो सेंसर युक्त है। यह 100 किलोमीटर की केवल 54.6 सेकेंड्स में पकड़ सकती है और अपनी अधिकतम रफ्तार तक केवल 145 सेकेंड्स में पहुंच सकती है। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा।

इसे भी पढ़ें: पीएम आज आएंगे गोरखपुर, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; स्वागत की तैयारी पूरी

विज्ञापन

चाय-नाश्ता व डिनर भी मिलेगा

रेल प्रशासन ने वंदे भारत में चाय, नाश्ता व डिनर की व्यवस्था की है। गोरखपुर से बस्ती तक की यात्रा में सिर्फ चाय ही मिलेगा। जबकि, अयोध्या तक जाने पर नाश्ता की सुविधा है। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर आने पर चाय, नाश्ता के साथ ही डिनर की व्यवस्था रहेगी। लेकिन, इसके लिए टिकट की बुकिंग के समय ही विकल्प भरना होगा और अतिरिक्त शुल्क भी लगेंगे। चाय के लिए 15 रुपये, 125 रुपये में नाश्ता और 240 रुपये में डिनर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ितों की हर संभव हो मदद

देर रात चेयरमैन ने तैयारियां जांचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए जंक्शन के मॉडल को दिखाने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे ने हरी झंडी दिखाने वाले स्थान के बगल में मॉडल को लगाया है। यह मॉडल बेहद खूबसूरत दिख रहा है। छोटे-छोटे लगे एलईडी लाइट इसकी शोभा और बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भी अवलोकन करेंगे। बृहस्पतिवार की देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी भी गोरखपुर पहुंच गए और तैयारियों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

9 जुलाई से नियमित होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन

गोरखपुर से लखनऊ टाइमिंग (अप 22549)
रविवार से शुक्रवार (शनिवार को नहीं चलेगी)
सुबह 06:05 बजे गोरखपुर से यह ट्रेन छूटेगी
सुबह 06:58 बजे यह ट्रेन बस्ती पहुंचेगी
सुबह 07:00 बजे बस्ती से ट्रेन रवाना होगी
सुबह 08:15 बजे यह ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी
सुबह 08:17 बजे यह ट्रेन अयोध्या से छूटेगी
दिन में 10:15 बजे यह ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी

लखनऊ से गोरखपुर टाइमिंग (डाउन 22550)
रविवार से शुक्रवार (शनिवार को नहीं चलेगी)
शाम 07:15 बजे लखनऊ से छूटेगी
रात 9:13 बजे यह ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी
रात 9:15 बजे यह ट्रेन अयोध्या से छूटेगी
रात 10:30 बजे यह ट्रेन बस्ती पहुंचेगी
रात 10:32 बजे यह ट्रेन बस्ती से छूटेगी
रात 11:25 बजे यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी

कोच की स्थिति
कुल आठ कोच
सात कोच एसी चेयर क्लास
एक कोच एक्सक्यूटिव क्लास



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें