जिले में 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है। रविवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 16 लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में एक्टिव केस 176 हैं। अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को आई रिपोर्ट में कठगदा में दो व कोनारी, परसिया चौक लाला, पकडीहा, रामपार दुल्लह, छोटका गांव, महुरांव, खुखुंदू भलुअनी, पनिका बाजार, परसिया तिवारी, रामपुर लाला मेन टोला, छितही बाजार, बैतालपुर, सुभाष छापर में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि रविवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 6093 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।