फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूमि दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज निवासी पीड़ित ने पीपीगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीपीगंज थानाक्षेत्र में जमीन दिखाकर जालसाज ने 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भूमि का बैनामा किया न रुपये लौटा रहा है। मोबाइल फोन बंद कर भाग गया है। आरोपी जालसाज सैयद अजहर हुसैन पीपीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
कैंपियरगंज थाना के अलेनाबाद निवासी मो. उमैर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात पीपीगंज के बगहीभारी निवासी सैयद अजहर हुसैन से हुई थी। बातचीत के दौरान अजहर ने स्वयं को भूमि खरीद-फरोख्त का व्यवसायी बताया। भूमि खरीदने की इच्छा जताने पर उसने बगहीभारी गांव में स्थित एक भूमि दिखाई।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि गाटा संख्या 196 की भूमि उसके नाम दर्ज है और वह उसे बेचना चाहता है। पसंद आने पर सौदा 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से तय हुआ। सौदे के तहत उसने आरोपी की ओर से बताए गए खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 15 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में ट्रांसफर कर दिए। यह खाता ताज स्क्रैप एंड पोट्री फीड नामक फर्म के नाम पर था, जिसमें अजहर हुसैन की पत्नी शबाना खातून का नाम दर्ज है।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही रकम वापस की। फोन भी नहीं उठा रहा है और घर छोड़कर गायब हो गया है। पूछताछ में स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी ने पहले भी कई लोगों से ठगी कर चुका है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें