फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्मार्ट मीटर के बिल जमा करने वाली एजेंसी पर 15 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Tue, 29 Jun 2021 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर के बिलों में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। दो सदस्यीय कमेटी ने पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी एक खंड से 15 लाख रुपये का जुर्माना एजेंसी पर लगाया गया है। इसके पहले भी एक बार 45 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम में मानक से अधिक बिजली बिल की गणना कर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूलने की पुष्टि होने पर कार्यदायी एजेंसी से 15 लाख रुपये का जुर्माना जमा करवाया है। हालांकि यह एक खंड की जुर्माना राशि है। तीनों खंड की रिपोर्ट आने के बाद राशि और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


शहर के 55 हजार स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिल बनाने की जिम्मेदारी बंगलुरु की एजेंसी बिजनेस कंसल्टिंग एंड आइटी सॉल्युशंस (बीसीआइटीएस) को दी गई है। आरोप था कि एजेंसी ने इन मीटरों के बिल बनाने के एवज में भी रुपये मांगे थे।

मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर के बिलों में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। खंडवार इसकी जांच करवाई गई। दो सदस्यीय कमेटी ने पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी एक खंड से 15 लाख रुपये का जुर्माना एजेंसी पर लगाया गया है। इसके पहले भी एक बार 45 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। अभी चारों खंड की रिपोर्ट आने के बाद जुर्माने की राशि और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिन से छुट्टी पर होने की वजह से इसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार को वापस आने पर ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। -प्रवीण, प्रोजेक्ट मैनेजर ( बीसीआईटीएस)
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें