बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाने के गोटवा बाजार के निकट शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे यात्रियों को लेकर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई। जिससे कंडक्टर समेत 15 लोगो को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची फुटहिया पुलिस ने एनएचएआई की गश्त करने वाली टीम के साथ पहुंचकर घायलों का मौके पर ही इलाज किया। बाद में दूसरी बस से उन्हें रवाना किया।
दिल्ली से बिहार के अररिया के लिए जा रही बस गोटवा के निकट जब पहुंची तो आगे चल रहे ट्रेलर से अचानक पीछे से भिड़ गई। बस में सवार बिहार निवासी 24 वर्षीय मधुकरन, 35 वर्षीय दीपक पुत्र शंकर, 26 वर्षीय परवेज पुत्र हबीब, 27 वर्षीय किन्नू पुत्र लती रहमान, 30 वर्षीय सब्वीर पुत्र सरजू, 25 वर्षीय समसेर आलम पुत्र मो अली, 21 वर्षीय मो० आरिफ पुत्र मन्नान, 26 वर्षीय मो० हफीज पुत्र शेख अब्दुल, 18 वर्षीय विकास पुत्र बोनी शर्मा ,शाहरूख खान पुत्र शोमा, 60 वर्षीय शोमा पुत्र मनीबक्श, 19 वर्षीय ऐश्तार पुत्र रिजवान, 21 वर्षीय पप्पू पुत्र राम प्रसाद, 25 वर्षीय उमेश पुत्र फूलचन्द, 37 वर्षीय आजम पुत्र लतीफुर रहमान घायल हो गए। घटना होते ही ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।