फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 212

Wed, 28 Oct 2020 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


 जिले में अब तक 3710 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3454 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 212 का इलाज चल रहा है  और अब तक संक्रमण से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक चार संक्रमित जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें सेबुई गांव में चार संक्रमित मिले। भनवापुर के शाहपारा गांव में दो और भनवापुर में एक संक्रमित मिला। लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले।
विज्ञापन


 बढनी वार्ड नंबर 10 में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर के शिवपुर गांव, डुमरियागंज के सेमुआड़ीह गांव , मिठवल के धमौरा गांव, नौगढ़ के सिविल और शोहरतगढ़ ब्लॉक के चिल्हिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 15 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें