फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सात मासूमों समेत मिले 141 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 1411

Sun, 18 Oct 2020 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों की संख्या घटती-बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जहां 148 मरीज मिले थे, वहीं शनिवार को इनकी संख्या 141 हो गई। खास बात यह रही कि करीब एक माह बाद पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे बीआरडी कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। संक्रमितों में सात मासूम समेत एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 17902 पहुंच गया है। इनमें 16194 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मौत की संख्या 297 ही है। एक्टिव केस 1411 हैं।

विज्ञापन

 
कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लेकिन रफ्तार कम होने के बीच मासूम इसकी चपेट में आने लगे हैं। एक दिन पूर्व ही छह मासूम कोरोना की चपेट में आए थे। शनिवार को फिर अलग-अलग मोहल्ले के सात मासूम कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बिलंदपुर में छह और सात साल के सगे भाई-बहन हैं। इनके अलावा परिवार के चार और सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।

इलाही बाग में एक पांच साल का मासूम, झारखंडी में सात और 13 साल के सगे भाई, महिला अस्पताल में भर्ती 22 साल की मां और दो साल की बेटी, चरगांवा में 30 साल की महिला और उसका दो साल का बेटा, चरगांवा में आठ साल का मासूम, सुरदापार में एक साल का मासूम लोहरपुरवा में पांच साल का बच्चा संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यह सुखद संकेत है। लगातार जांच की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 46 और ग्रामीण क्षेत्र में 85 नए मरीज

शहर की बात करें तो महज 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 15 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ पांच, कोतवाली छह, गुलरिहा एक, चिलुआताल दो, रामगढ़ताल और तिवारीपुर में तीन-तीन मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 85 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज में चार-चार, भटहट, बेलघाट में तीन-तीन, कौड़ीराम, पिपराइच, बेलघाट, खजनी, पाली, पिपरौली में एक-एक मरीज, चरगांवा 27, खोराबार 11, गोला 15, बड़हलगंज, गगहा, सरदारनगर और सहजनवां में दो-दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा 10 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें