फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली-छठ पर घर आना होगा आसान: गोरखपुर से चलेंगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल, चलेंगी 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दीपावली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे ने 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पूर्वोत्तर रेलवे से दशहरा, दिवाली, छठ के लिए कुल 30 जोड़ी (NER की 14 + अन्य रेलवे की 16) स्पेशल ट्रेनें 632 फेरों में चलेंगी।
विज्ञापन
त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का विकल्प बढ़ाया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए 14 जोड़ी यानी 28 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा दूसरे रेलवे की 16 जोड़ी ट्रेनें भी चलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह पूर्वोत्तर रेलवे से जुड़ी कुल 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 632 फेरों में संचालित होंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़े दबाव के बीच यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।

नियमित ट्रेनों में सीटों का संकट
मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बंगलूरू और हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली कई नियमित ट्रेनों में नवंबर तक स्लीपर और एसी श्रेणी में नो रूम या लंबी वेटिंग है। 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर में तीन से 14 नवंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है। 15039 पुणे-गोरखपुर में 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी फुल है। 12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर में आठ से 13 नवंबर और 12592 व 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर में छह और आठ नवंबर को नो रूम है।

मुंबई से आने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस और 19037 अवध एक्सप्रेस में भी छह से 13 नवंबर तक आरक्षण के लिए जगह नहीं है। गोरखधाम, वैशाली और सप्तक्रांति जैसी ट्रेनों में भी नवंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है।

गोरखपुर से बांद्रा समेत कई रूट पर चलेगी स्पेशल
पूजा स्पेशल में 05033/34 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक और 05101/02 गोरखपुर-सहरसा 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 05343/44 लखनऊ-साबरमती 26 नवंबर, 05045/46 लखनऊ-राजकोट चार अक्तूबर से 30 नवंबर और 05060/59 लखनऊ-कोलकाता आठ अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

मऊ-अंबाला, छपरा-अमृतसर, मऊ-कोलकाता, अमृतसर-बड़ोदरा, बांद्रा टर्मिनस-बड़ौदा, चंडीगढ़-पठानकोट, बनारस-कोलकाता और जयनगर-बनिहाल के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे। कुछ ट्रेनें अनारक्षित भी होंगी जिससे तत्काल यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें