फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363

Wed, 23 Sep 2020 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले स्वास्थ्यकर्मी, सहित जिले में 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 2971 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 2578 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 363 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 30 लोगों की जान जान जा चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमण का दर तेजी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक पांच संक्रमित बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें घरुआर और बढनी में दो-दो और ढेबरुआ में एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन


लोटन के महथावल गांव एक और लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। शोहरतगढ़ के पलटा देवी गांव में दो संक्रमित मिले। बांसी के स्थानीय बाजार, इटवा के परसा, खेसरहा के करही बगही, मिठवल के तिघौरवा, नौगढ़  ब्लॉक के एसबीआई शाखा में एक-एक संक्रमित पाए गए।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 14 संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें