फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, 20 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 16 Oct 2020 06:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1717 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2839 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला क्षेत्र में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो व अन्य जिले के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2839 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 158 लोग एक्टिव है। 2641 लोग ठीक हो चुके है।
विज्ञापन


1717 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3268 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें