महराजगंज जिले में बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पहले से संक्रमित 14 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना के 5588 केस मिल चुके हैं। इनमें 5391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 108 लोग सक्रिय हैं। जबकि 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 2561 लोगों की जांच की गई। इनमें 13 लोग पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 204018 लोगों की जांच कराई गई है।
सैंपलिंग बढ़ाने व आमजन को जागरूक करने की दिशा में विशेष कदम उठाया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम व अन्य जिम्मेदारों को भी इस दिशा में सार्थक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।