महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 124 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 24 लोग स्वस्थ हुए। वहीं 2584 सैंपल की जांच में 2143 निगेटिव मिला।
अब तक 49221 सैंपल की जांच हो चुकी है। अब तक कोरोना के कुल मामले 3277 हो चुके हैं। जिसमें 2413 सक्रिय मामले हैं। वहीं 829 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक 35 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 124 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमें बृजनमगंज 7, धानी 1, घुघली 12, लक्ष्मीपुर 10, महराजगंज 22, मिठौरा 10, नौतनवां 4, निचलौल 2, पनियरा 6, परतावल 18, फरेंदा 18, सिसवा ब्लॉक के 7 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा 7 अन्य स्थानो के लोग भी संक्रमितो की सूची में हैं। होम आईशोलेसन में 1392 लोग हैं।