फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में चार बैंक कर्मी समेत मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2020

Thu, 03 Sep 2020 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में चार बैंक कर्मी समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1609 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2020 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि गुरुवार को 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एसबीआई शाखा के चार बैंक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 11, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में नौ, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दो शख्स अन्य जनपद के पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य हुए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2020 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 207 लोग एक्टिव है। 1791 लोग ठीक हो चुके है। 1609 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4874 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें