फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत बिजली आपूर्ति का दूसरा विकल्प तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र के 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को अब एक ही लाइन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मोहद्दीपुर न्यू बिजली घर से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने पर अब खोराबार बिजली घर से भी आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके लिए 220 केवी खोराबार बिजली घर से तारामंडल बिजली उपकेंद्र तक 33 केवी की नई लाइन बनाई गई है। करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस लाइन से बुधवार को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
अब तक तारामंडल बिजली उपकेंद्र को मोहद्दीपुर न्यू बिजली घर से आने वाली 33 केवी लाइन के जरिये ही बिजली मिलती थी। ऐसे में लाइन में फाल्ट आने पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराबी का पता लगाने और मरम्मत में समय लगने से उपभोक्ताओं को कई घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें