फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 120 अतिरिक्त बसें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने की तैयारी, तीन दिन तक चलेंगी बसें
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर 120 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही जिन रूटों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां बसों के फेरों में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अकबरपुर, अयोध्या और लखनऊ मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। यह विशेष व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान तीन दिनों तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक बढ़ती है तो आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख बस अड्डों पर परिवहन निगम की टीमें तैनात रहेंगी, जो यात्रियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगी। उनका कहना था कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को समय पर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें