फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 48.89 करोड़ से चमकेंगी शहर की 12 सड़कें, नालियां भी बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर सड़कों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने 12 सड़कों के नवनिर्माण के लिए 48.89 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि से इसके लिए पहली किस्त के रूप में 4.77 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी मिली है। परियोजनाओं के तहत विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में सीसी सड़क के साथ नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
राजेंद्र नगर की विभिन्न गलियों में एक किलोमीटर सीसी सड़क बनाई जाएगी। बरगदवा की तिवारी कॉलोनी में 1200 मीटर, द्वारिकापुरी मोहल्ले में एक किलोमीटर और फातिमा बाईपास से राजनगर कॉलोनी तक एक किलोमीटर सड़क व नाली का निर्माण होगा। वार्ड नंबर 17 में 1500 मीटर, वार्ड नंबर 54 में 1300 मीटर, वार्ड नंबर आठ और 23 में 1200-1200 मीटर सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो और 20 में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा वार्ड नंबर 54 के उर्वरक नगर में 1500 मीटर और सैनिक बिहार सोसाइटी में 1200 मीटर सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों से संबंधित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें