फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदार बना मिसाल: 11 वर्षीय नौशाद के दिल में है छेद लेकिन नहीं छोड़ा एक भी रोजा

Sun, 01 May 2022 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
ईद के अवसर पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के सूर्य विहार कॉलोनी स्थित तकिया कवलदाह का रहने वाला 11 साल का नौशाद रोजेदारों के लिए मिसाल बन गया है। दिल में छेद होने के बावजूद नौशाद ने अबतक पूरा रोजा रखा है।

विज्ञापन


रमजान व जैनब के पुत्र मोहम्मद नौशाद की मोहल्ले वाले भी हौसला अफजाई कर रहे हैं। कक्षा तीन में पढ़ने वाले नौशाद एतिकाफ में बैठे रोजेदारों की खिदमत भी करते हैं। बहुत अच्छी नात भी पढ़ते हैं। ईद के दिन सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में नौशाद को सम्मानित किया जाएगा।

माह-ए-रमजान का 28वां रोजा मुकम्मल
शनिवार को माह-ए-रमजान का 28वां रोजा मुकम्मल हो गया। इबादत का सिलसिला जारी है। तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है। बंदों ने शबे कद्र की अंतिम ताक रात में खूब इबादत की।  मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने बताया कि रविवार को 29वां रोजा मुकम्मल होने पर शाम में ईद के चांद देखा जाएगा। अगर चांद दिख गया तो दो मई सोमवार को ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया जाएगा। अगर चांद नहीं दिखा तो सोमवार को 30वां रोजा पूरा करके तीन मई मंगलवार को ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

दरगाह से होगा ईद-उल-फित्र के चांद का ऐलान
नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद और जामा मस्जिद उर्दू बाजार की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद का ऐलान किया जाएगा। यह जानकारी मुफ्ती मुनव्वर रजा ने दी है। उन्होंने बताया कि तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद की तस्दीक के लिए उलमा-ए-किराम की कमेटी गठित है। रविवार को कमेटी के सदस्य मगरिब के समय दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद पर मौजूद रहेंगे।

ईद-उल-फित्र की नमाज का समय (सुबह)
चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर - 6:45
मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, हुसैनी मस्जिद पादरी बाजार, मस्जिद अहले बैत पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, मोती जामा मस्जिद अमरुतानीबाग रसूलपुर, हुसैनी मस्जिद नथमलपुर रसूलपुर, जामा मस्जिद गुलहरिया बाजार  - 7:00 बजे
नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, अकबरी जामा मस्जिद अहमदनगर - 7:15 बजे

जामा मस्जिद रसूलपुर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद हुमायूंपुर उत्तरी, बेलाल मस्जिद दरिया चक रसूलपुर भट्टा, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार, मस्जिद मियां साहब नंदानगर, हज्जिन बीबी  जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार, मस्जिद हुदा धर्मशाला बाजार, अशरफी जामा मस्जिद हुमायूंपुर - 7:30 बजेईदगाह रानीडीहा इंजीनियरिंग कॉलेज - 7:45 बजे

ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गॉर्डन हाउस मस्जिद जाहिदाबाद, गौसिया निजामिया मस्जिद बिछिया, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, मुकीम शाह जामा मस्जिद तिवारीपुर, मस्जिदे बेलाल दरगाह हजरत कंकड़ शाह निकट रेलवे म्यूजियम, जामा मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह, नूरानी मस्जिद कामरेड नगर, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल शहीद अब्दुल्लाह नगर, गौसिया मस्जिद इस्लामियानगर, मस्जिद जामेनूर जफर कॉलोनी बहरामपुर, नूरानी मस्जिद तरंग क्रासिंग हुमायूंपुर उत्तरी, बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, मस्जिद दारोगा हुमायूंपुर उत्तरी, मकबरे वाली मस्जिद हुमायूंपुर, उत्तरी, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहियाबाग, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर - 8:00 बजेईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज, लाल जामा मस्जिद गोलघर, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, ईदगाह बेनीगंज - 8:30 बजे
ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, मस्जिद उंचवा - 9:00 बजे
सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार - 9:15 बजे
शाही मस्जिद बसंतपुर सराय - 10:00 बजे
सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर - 10:30 बजे

सुन्नी
29वां रोजा (एक मई)
सहरी - 3:48 बजे सुबह
इफ्तार - 6:35 बजे शाम
30वां रोजा (दो मई)
सहरी - 3:47 बजे सुबह
इफ्तार - 6:36 बजे शाम

शिया
- 29वां रोजा (एक मई)
सहरी - 3:40 बजे सुबह
इफ्तार - 6:42 बजे शाम
- 30वां रोजा (दो मई )
सहरी - 3:39  बजे सुबह
इफ्तार - 6:42 बजे शाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें