गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं के बीच मूल्यांकन का कार्य भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं से हुई है।
सीबीएसई की जिला समन्वयक सुनीता कोहली ने बताया कि जिले के 12 मूल्यांकन केंद्रों पर कक्षा 10वीं के दो विषयों गणित और अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इस बार 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन होना है। उसका मूल्यांकन जल्द शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक मुख्य परीक्षक की निगरानी में 12 से 15 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार परिणाम पहले ही जारी होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि परिणाम के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए दूसरी परीक्षा भी आयोजित करेगा। इसमें छात्रों के पास अंक सुधार का मौका होगा।