फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 109

Sat, 21 Nov 2020 06:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

बस्ती जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। शनिवार को महर्षि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 10 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों संख्या 4767 हो गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। नौ की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब कुल निगेटिव मरीजों की संख्या 4564 हो गई है। 1013 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

डीएम ने बताया कि 203485 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 202472 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 197705 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब केवल 75 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं।

सदर तहसील में 46, हर्रैया में 25, भानपुर में तीन व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि संक्रमितों का इलाज लेबल वन के मरवटिया स्थित सीएचसी के अलावा जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन


निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें। डीएम के अनुसार सभी की जांच की व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें