फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में पकड़ा गया 10 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- ग्रामीणों की सूझबूझ से बचाया गया, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी


जंगल कौड़िया। ब्लॉक के बनौली गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब रविवार अपराह्न तीन बजे 10 फीट लंबा अजगर झाड़ियों के बीच दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भागने लगा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पहुंची। हालांकि इसके पहले ही ग्रामीणों ने अजगर पकड़कर बोरी में बंद कर दिया।
रविवार को ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने जंगल कौड़िया चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने वन विभाग को सूचित किया और टीम के आने की जानकारी दी। इस बीच ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए अजगर को कोई नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू कर उसे बोरी में सुरक्षित पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज ने अजगर को करीब दो घंटे तक सुरक्षित रखा। वन दरोगा अमित कुमार पहुंचे तो अजगर को कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन




इस संबंध में वन विभाग के कैंपियरगंज के रेंजर समर सिंह यादव ने ग्रामीणों की सराहना की। कहा कि ग्रामीणों की सूझबूझ और जागरूकता से एक विलुप्त प्राय प्रजाति के सांप का जीवन बच गया।
विज्ञापन




वहीं, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डीके सिंह ने बताया कि प्रदेश में अजगर की प्रजाति तेजी से विलुप्त हो रही है। किसी भी सांप को मारने के बजाय उनसे सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत वन अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। हमें मिलकर इनकी रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें