फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिवसीय ‘वाइल्डलाइफ, एनवायरमेंट और इको टूरिज्म फिल्म फेस्टिबल-2026’ का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

- बच्चों और युवाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने पर दिया गया जोर
- योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुआ आयोजन, पर्यावरण मित्रों को किया गया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में हो रही कमी और वन्यजीवों पर बढ़ते संकट जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य है। शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों और वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों को मिलकर साझा जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सहभागिता और संवेदनशीलता के बिना सुरक्षित और संतुलित भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।
चारु चौधरी रविवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय ‘वाइल्डलाइफ, एनवायरमेंट और इको टूरिज्म फिल्म फेस्टिबल-2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। इस फिल्मोत्सव का आयोजन गोरखपुर वन प्रभाग, हेरिटेज फाउंडेशन, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान और गोरखपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार स्तर पर बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना बेहद जरूरी है। स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उसे व्यावहारिक और जीवन से जुड़ा बनाया जाना चाहिए, ताकि बच्चे प्रकृति संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। साथ ही सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और अभियानों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाए।
पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति से जुड़ी चिंताओं से जोड़ने की यह अनोखी पहल सराहनीय है और इसे निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रख्यात पर्यावरणविद् माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्मों से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के कई महत्वपूर्ण संदेश मिलेंगे। प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संकट का समाधान केवल नीतियों से नहीं, बल्कि व्यापक जन-जागरूकता से संभव है। इस जागरूकता की शुरुआत बच्चों से होनी चाहिए। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जेल बोर्ड की सदस्य अमृता मलहोत्रा ने किया।


इन फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
फिल्मोत्सव में माइक हरिगोविंद पांडेय की वेटलैंड संरक्षण और सिटी फॉरेस्ट पर आधारित फिल्मों के साथ नगर निगम की ओर से फाइटोरेमेडिएशन विधि से तकियाघाट नाला और ठोस कचरा निस्तारण पर बने वृत्तचित्र प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन



पृथ्वी मित्र सम्मान
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. प्रियंका भारती और पर्यावरण विशेषज्ञ सौरभ कुमार दुबे को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में शोध और पेटेंट के लिए ‘पृथ्वी मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें