फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के घर से लेकर दफ्तर तक को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर घेरा, गली में पांच थानों की फोर्स

Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज में शूटआउट को अंजाम देने के क्रेटा कार से भागे शूटरों के चकिया में रात बिताने की जानकारी के बाद पुलिस ने रविवार की रात अतीक अहमद के घर से दफ्तर तक की घेराबंदी कर ली।दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगा दी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद के घर के पास तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में शूटआउट को अंजाम देने के क्रेटा कार से भागे शूटरों के चकिया में रात बिताने की जानकारी के बाद पुलिस ने रविवार की रात अतीक अहमद के घर से दफ्तर तक की घेराबंदी कर ली।दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगा दी गई। चकिया में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगाने के साथ ही जिस गली में शाइस्ता परवीन रहती हैं, उसमें पांच थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। गली में अंधेरा भी छाया रहा। इससे वहां किसी बदमाश के छिपने और घेराबंदी करने की भी चर्चा होती रही।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अतीक का बेटा असद रात में ही वहां से निकल गया था। तीन शूटर चकिया में रात भर रुकने के बाद सुबह फरार हुए थे। रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक शख्स मिला जो अतीक के साथ शुआट्स मामले में नामजद था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी रही कि तीनों शूटर किसके घर में रुके थे। चार लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

Prayagraj News : उमेश पाल के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

धूमनगंज शूटआउट को अंजाम देने के बाद सफेद रंग की क्रेटा कार से शूटर चकिया पहुंचे थे। वहां उन्होंने अतीक के घर के सामने एक खाली प्लॉट में कार का नंबर प्लेट उखाड़कर गाड़ी खड़ी कर दी। पुलिस ने शनिवार की रात हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर ली थी। रविवार को देर रात पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने शाम को भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। रात में पुलिस को वह शख्स मिल गया, जिसे अतीक के साथ शुआट्स मामले में नामजद किया गया था।

विज्ञापन

Prayagraj News : उमेश पाल के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि चारों शूटर चकिया में आने के बाद एक घर में रुके थे। अतीक अहमद का बेटा असद रात में ही फरार हो गया था। बाकी तीन सुबह फरार हुए। अब पुलिस तलाश कर रही है कि वे किसके घर में रुके थे। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई घरों की तलाशी ली गई। उनके साथ फॉरेंसिक टीम भी थी। इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को शक के आधार पर पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें