फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

साड़ी में सेक्सी लगना है तो अपनाएं ये उपाय

Sat, 29 Sep 2012 04:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
क्या आपको पीली साड़ी में लिपटी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की श्रीदेवी याद हैं? या फिर 'मैं हूं ना' की सेक्सी टीचर सुष्मिता सेन की स्टाइलिश साड़ियों को देखकर आपके मन भी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहनने की चाहत उठती है। अगर भारतीय पोशाकों की बात करें तो साड़ी से ज्यादा सेक्सी और ग्रेसफुल पहनावा क्या हो सकता है। साड़ी जितनी तहजीब से पहनी जाए, उतना ही सेक्सी लगती है। तो जानिए, साड़ी को और भी सेक्सी बनाने के कुछ आसान उपाय।


फिगर के अनुसार साड़ियां
स्लिम फिगर वाली महिलाओं पर कॉटन, टिशू, टशर सिल्क जैसे टेक्सचर की साड़ी ज्यादा आकर्षक लगती है। इसमें वे अधिक आकर्षक और हेल्दी तो दिखेंगी ही, साथ ही उनका दुबलापन भी छिप जाएगा। वहीं दूसरी ओर, हेल्दी व हेवी शरीर वाली महिलाओं पर शिफॉन, क्रेप, जॉर्जेट जैसे टेक्सचर की साड़ियां अधिक जंचेंगी। बेहतर होगा कि वे ऑरगेंजा, कॉटन और टिशू जैसे टेक्सचर से बचें।

लंबाई के अनुसार चयन
लंबाई के हिसाब से साड़ियों का चयन करना समझदारी है। बड़े प्रिंट वाली साड़ियां और चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियों से लंबाई कम लगता है। बहुत अधिक लंबी महिलाएं इन्हें ट्राई करें तो उनकी कद कम लगेगा। जबकि बहुत छोटे कद की महिलाएं बिना बॉर्डर या पतले बॉर्डर की साड़ियां ही पहनें जिससे उनका कद थोड़ा अधिक लगे।


बनाएँ अपनी सिग्नेचर स्टाइल
साड़ी को कुछ इस अदा से कैरी करें कि वह आपकी स्टाइल का अभिन्न हिस्सा हो जाए। भारी शरीर की महिलाएं साड़ी के भीतर स्ट्रेट कट और बिना कली के पेटीकोट पहनें जिससे साड़ी की फिटिंग अच्छी होगी और मोटापा कम पता चलेगा। ऑफिस वीयर के लिए हमेशा हल्के रंग व प्रिंट की साड़ियों का चयन करें। आप चाहें तो इन्हें प्लेट्स के साथ पिनअप करें जिससे अधिक सुविधा होगी।

बहुत अधिक गोरी महिलाओं पर साड़ी के गाढ़े रंग अधिक खिलते हैं जबकि दबे रंग की महिलाओं के लिए हल्के रंग की साड़ियां बेहतर लगती हैं। कॉटन साड़ियां हमेशा प्रेस करके ही पहनें। साड़ी पहनने के पहले हमेशा सैंडल पहनें जिससे साड़ी की हाइट सही रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें