फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, आपके चेहरे के हिसाब से कैसा हो हेयरकट

Wed, 28 May 2014 01:47 PM IST
ममता अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज-रोज नया हेयर स्टाइल बनाना शायद मुश्किल लगे। पर सही हेयरकट को चुनकर आप अपनी पर्सनैलिटी को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।
विज्ञापन


कैसा हो आपका हेयर स्टाइल, जो आपको दे एक परफेक्ट लुक, बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट इशिका तनेजा।

ओवल फेस में कोई भी कट
इस चेहरे को हम परफेक्ट फेस कह सकते हैं, क्योंकि ऐसे चेहरे पर कोई भी हेयर स्टाइल अपनी पसंद के अनुसार किया जा सकता है।

आप लॉन्ग या शॉर्ट कट में लेयर्स, बैंग्स, ब्लंट जैसा कोई भी स्टाइल अपना सकती हैं। हेयर स्टाइलिंग में फ्रेंच नॉट, मेसी बन, डच ब्रेड और साइड पोनी बनाकर आप अपने चेहरे के फीचर्स को खूबसूरती के साथ हाइलाइट कर सकती हैं।

राउंड फेस पर पफ स्टाइल
ऐसे चेहरे की लंबाई और चौड़ाई एक समान होती है। कान और गालों की तरफ का एरिया चौड़ा होता है। ऐसे में फेस को लंबा और पतला दिखाने के लिए कम वॉल्यूम वाले हेयर कट की जरूरत होती है।
विज्ञापन


सॉफ्ट लेयर्स में कटे हुए कंधे तक के बाल ऐसे चेहरे पर काफी फबते हैं। इनवर्ड कर्ल में ब्लो ड्रायर भी एक अच्छा ऑप्शन है। फ्रंट पर ऊंचा पफ बनाकर भी आप अपने चेहरे को लंबाई दे सकती हैं या फिर गालों के दोनों तरफ फ्लिक (लट) रखकर अपने चेहरे की चबीनेस को कम कर सकती हैं।

हार्ट शेप फेस पर कर्ल  
ऐसे चेहरे में क्राउन पर टॉप-नॉट सुंदर दिखती है। सेंटर फ्लिक और सेंटर पार्टिंग भी ऐसे चेहरे पर जंचती है।

गालों के दोनों तरफ ऊंचे कर्ल या फ्लिक (जो चिन को कवर न करें), हार्ट शेप फेस पर अच्छे लगते हैं और चेहरा ओवल नजर आता है।

ऑब लॉन्ग फेस पर फ्रेंच चोटी
यह काफी हद तक ओवल फेस की तरह दिखता है, लेकिन ओवल से ज्यादा लंबा होता है। ऐसे चेहरे पर जरूरत होती है, एक ऐसे हेयर स्टाइल की, जो चेहरे की चौड़ाई को बढ़ाकर लंबाई को कम कर दें।

लो-साइड बन या बिना पार्टिंग की फ्रेंच चोटी ऐसे फेस के लिए सही रहते हैं। इसके अलावा रेजर या फेदर कट भी सही रहेगा।

स्क्वेयर फेस के लिए बॉब कट
ऐसे चेहरे में फोरहेड और जॉ लाइन आमतौर पर एक समान ही होती है। ऐसे में कानों के नीचे से दिए गए वेव्स, जॉ लाइन की चौड़ाई को हल्का कर देते हैं।

कर्ल्स, मेसी बन, शॉर्ट स्पाइकी कट इस चेहरे के लिए परफेक्ट होते हैं। चिन यानी ठोढ़ी के आस-पास लॉन्ग फ्लिक या बॉब कट को अपनाकर भी आप अपनी जॉ लाइन पर जा रही नजर को भटका सकती है।

डायमंड फेस के लिए मल्टीपल लेयर
ऐसे चेहरे पर जरूरत होती है वॉल्यूम देने की। इसलिए आप बालों को लेयर्स फॉर्म में कटवा सकती हैं। इससे बाल घने नजर आते हैं और चीकबोंस भी कम नजर आने लगती है।
विज्ञापन


मल्टीपल लेयर व डिस्कनेक्शन कट भी ऐसे चेहरे के लिए अच्छा ऑप्शन है। मल्टीपल लेयर कट से डायमंड फेस पर सॉफ्टनेस नजर आती है और डिस्कनेक्शन कट से बालों की लेंथ मेन्टेन रहती है।

चेहरे के आकार के अनुसार छोटे-छोटे फ्लिक भी निकालना सही रहेगा।, तो ट्रेंड नहीं अपने चेहरे के आकार पर भी गौर करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें