फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, बादाम से कैसे बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Fri, 01 Feb 2013 09:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा की देखभाल के लिए आप पार्लर या महंगे कॉस्मेटिक्स पर कितना कुछ खर्च करती हैं लेकिन क्या वाकई इससे आपकी त्वचा को उतना फायदा मिलता है जितना मिलना चाहिए? अगर नहीं तो फिर पार्लर के चक्कर लगाने के बजाय क्यों न घर पर ही त्वचा के लिए कुछ प्राकृतिक उत्पाद तैयार करके देखें।
विज्ञापन


ऐसे में आप बादाम के बने ऐसे कई उत्पाद तैयार कर सकती हैं जो आपको स्वस्थ व निखरी त्वचा देंगे। आइए जानें, बादाम के बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में।

झुर्रियां हटाएगा एल्मंड ऑयल फेस मास्क
बादाम के तेल में शहद और नींबू का रस बनाकर सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। यह फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को खत्म करता है और त्वचा को टाइट रखता है।

गोरेपन के लिए दूध-बादाम मास्क
त्वचा में निखार लाने के लिए यह फेय मास्क बेहतरीन है। बादाम को रात भर भिगाएं। फिर इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। चेहरा साफ करके इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
विज्ञापन


ड्राइनेस दूर करे एल्मंड ऑयल मॉश्च्यराइजर
ड्राइ स्किन की परेशानियों से त्वचा को बचाने के लिए यह मॉश्च्यराइजर कारगर है। बादाम के तेल में विटामिन ई ऑयल मिलाएं और कोल्ड क्रीम के साथ मिलाकर इसे लगाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें