ऑयली स्किन वालों के लिए जरूरी है कि वे अपनी स्किन का ध्यान रखें, गलतियां न करें क्योंकि आपकी छोटी-मोटी गलतियां आपकी त्वचा को और भी ऑयली बना सकता है। यदि आप किसी स्किन केयर रूटीन का पालन नहीं करते हैं तो बहुत जरूरी है कम से कम कुछ बातों का ध्यान आप अवश्य रखें। रोजाना की दिनचर्या में यदि आप ये गलतियां नहीं करेंगे तो आपके त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि ऑयली स्किन वालों को कौनसी गलतियां नहीं करना चाहिए।
खाने का ध्यान न रखना
अगर आप मसालेदार और तेल युक्त खाना ज्यादा खाते हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। यदि आप इस तरह का खाना ज्यादा खाते हैं तो बिल्कुल संभावना है कि आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलने लग जाएं इसलिए खाने खाते वक्त इस बात का ध्यान रखें।
बार-बार चेहरा धोना
ऑयली स्किन वालों को आदत होती है कि वे अपने चेहरे को बार-बार धोते हैं। ऐसा करने से आप खुद में तो बेहतर महसूस करते हैं लेकिन आप चेहरे की शाइन को खोने लग जाते हैं। ज्यादा चेहरा धोने से खूब तेल चेहरे से निकल जाता है जो कि ठीक नहीं है।
पानी कम पीना
यदि आप पानी कम पीते हैं तो बहुत जरूरी है कि आप पानी का सेवन ज्यादा करें। ऑयली स्किन वालों की त्वचा पर डिहाइड्रेशन का बहुत जल्दी प्रभाव पड़ता है इसलिए यदि ऑयल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो पानी का सेवन ज्यादा करें।