फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे 5 आसान उपाय

Fri, 27 Sep 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमुंहे और रूखे बालों से अगर आप परेशान हैं और इनसे छुटकारे के लिए कारगर उपायों की तलाश में है तो आपको किसी पार्लर में जाकर हेयर स्पा कराने या फिर बालों को कटवाने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद चीजों से ही आप अपने बालों के लिए ऐसे हेयरपैक बना सकते हैं जो बालों को दोमुहा होने से बचाएंगे।
विज्ञापन


दूध
एक बर्तन में दूध लें और दोमुंहे बालों को उनमें डुबोएं। कम से कम 10 से 15 मिनट तक उनपर दूध लगा रहने दें और फिर शैंपू से साफ करें।

बालों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करेंगे ये हेयर पैक्स

शहद
बालों के दोमुंहे हिस्सों पर रोज शहद से मसाज करें। इससे बालों का रूखापन खत्म होगा और बाल हेल्दी व चमकदार होंगे।

पपीता
पपीता के एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ रखने और रूखापन हटाने में मदद करते हैं। पपीते को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसे बालों के दोमुंहे हिस्से पर मलें और एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

दही
दही से बालों की मसाज करें, हो सके तो घर की जमी दही की मलाई से बालों की मसाज करें और 15 से 20 मिनट बाद बालों पर शैंपू करें।

नारियल तेल
रोज नहाने से पहले कटोरी में हल्का गर्म नारियल तेल लें और उससे बालों की अच्छी तरह मसाज करें। फिर तौलिया गर्म पानी में निचोड़कर बालों में बांध लें। 15 मिनट बाद बालों पर शैंपू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें