फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये फेस पैक

Fri, 27 Sep 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारे के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग या ब्लीच जैसे विकल्प असरदार तो हैं लेकिन इनसे बालों से स्थायी रूप से छुटकारा संभव नहीं है। लेजर थेरेपी एक स्थायी विकल्प हो सकता है लेकिन यह हर किसी के बजट में नहीं आ सकता है।
विज्ञापन


टीनेज में मुंहासेः जानें वजहें और रोकथाम
त्वचा बहुत ऑयली है तो राहत दिलाएंगे ये उपाय

ऐसे में अगर आप चेहरे पर अनचाहे बाल (अपर लिप्स या भौहों के बाल) से वाकई छुटकारा चाहते हैं तो ये तीन फेसपैक आपके लिए मददगार हो सकते हैं। ये आपके घर में ही उपलब्ध चीजों से तैयार हो जाएंगे जिससे अधिक जेब भी ढीली नहीं होगी और इनका कोई साइड एपेक्ट भी नहीं है।

हल्दी पैक
दक्षिण भारत में कई महिलाएं हल्दी की मदद से चेहरे के अनचाहे बाल हटाती हैं। इसके लिए थोड़े से पानी में हल्दी मिलाएं और रोज त्वचा के उस हिस्से पर लगाएं जहां बाल अधिक होते हैं। कुछ मिनटों बाद गर्म पानी में कपड़ां डुबोकर उससे पोछ लें।
विज्ञापन


हल्दी- बेसन पैक   
इसे बनाने के लिए थोड़े से पानी में हल्दी और बेसन का गाढ़ा घोल बनाएं और रोज त्वचा के उस हिस्से पर लगाएं जहां बाल अधिक होते हैं। कुछ मिनटों बाद गर्म पानी में कपड़ां डुबोकर उससे पोछ लें। बाल पैक के साथ निकल आएंगे।

शक्कर की वैक्स
एक चम्मच शक्कर में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं और तीन मिनट तक गर्म कर लें। जब यह पेस्ट हल्का गर्म हो तो इससे अपर लिप्स या चेहरे के उस भाग पर जहां बाल हों, वैक्स की तरह इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें