फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनचाहे बाल हटाने के ये उपाय त्वचा में निखार भी लाएंगे

Sat, 05 Apr 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा से अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर में वैक्सिंग तकनीक अपनाई जाती है। यह हेयर रिमूव करने का सबसे आसान तरीका है।
विज्ञापन


वैक्सिंग में यूज किया जाने वाला वैक्स कितने प्रकार का होता है और किस प्रकार से हमारी स्किन के लिए अच्छा साबित होता है, बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

हार्ड या सॉफ्ट वैक्स
आमतौर पर वैक्स दो प्रकार का होता है- हार्ड और सॉफ्ट। हार्ड वैक्स को डीप-रूटेड बालों के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये कम तापमान पर पिघलकर आसानी से बॉडी पर फैल जाता है।
विज्ञापन


बालों की दिशा को ध्यान में रखकर वैक्स की मोटी-सी लेयर लगाई जाती है और फिर हल्का-सा पाउडर थपथपाकर रिमूव कर दी जाती है। बिकनी एरिया या फेस के लिए हार्ड वैक्स का इस्तेमाल अच्छा रहता है। हार्ड वैक्स  के लिए ऑस्ट्रेलियन रेड वैक्स को सबसे अच्छा माना जाता है।

ब्राजीलियन वैक्स भी हार्ड वैक्स का ही एक टाइप है, जिसे विशेष तौर पर बिकनी एरिया के लिए ही बनाया गया है। इसमें शामिल एरोमेटिक ऑयल से त्वचा सॉफ्ट होती है और वैक्स करते समय दर्द भी नहीं होता है।

इसके विपरीत सॉफ्ट वैक्स को ज्यादा गर्म करने की जरूरत होती है। हाथ, पैर आैर पीठ के बालों को रिमूव करने के लिए इस वैक्स का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

पार्लर में आपको वैक्स के कई विकल्प दिए जाते हैं। ऐसे में कई बार आप कंफ्यूज भी हो जाती होंगी। इस दुविधा को दूर करने के लिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सा वैक्स आपके लिए सही है।

सॉफ्ट यानी रेग्युलर वैक्स
यह सबसे ज्यादा कॉमन और इस्तेमाल किया जाने वाला वैक्स है। इस वैक्स को शहद आैर चीनी के घोल से तैयार किया जाता है। अनचाहे बालों के साथ-साथ यह टैनिंग को भी रिमूव कर देता है। साधारण वैक्स की जगह ऑयल वैक्स भी लोगों को पसंद आ रहा है।

चॉकलेट की स्मूथनेस
त्वचा में चॉकलेट जैसी स्मूथनेस जगाने के लिए चॉकलेट वैक्स करवा सकती हैं। इस वैक्स को लगाने से स्किन के पोर्स बड़े हो जाते हैं, जिससे बाल आसानी से निकल जाते हैं आैर दर्द भी नहीं होता। इस वैक्स को करवाने से रैशेज या फिर रेड पैचेज पड़ जाने के आसार भी न के बराबर होते हैं।

चॉकलेट वैक्स सेंसिटिव स्किन के लिए भी अच्छी साबित होती है। चॉकलेट में मौजूद बादाम का तेल व अन्य पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा की कोशिकाओं में नई जान आ जाती है। यह आपकी त्वचा से डेड स्किन को हटाकर त्वचा में नई जान ला देता है।

पढ़ें - मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

त्वचा को नरिश करता है एलोवेरा
एलोवेरा के पल्प से बनी ये वैक्स आपकी स्किन को नरिश करने के साथ-साथ रीजुवनेट भी करती है। ये वैक्स बॉडी के सेंसिटिव एरिया जैसे अंडर-आर्म्स और बिकनी पार्ट के लिए काफी अच्छा होता है। 
विज्ञापन


लिपो-सॉल्यूबल वैक्स
ये वैक्स ऑयल बेस्ड होती है। बालों की रूट पर तो इनकी ग्रिप अच्छी होती ही है, साथ ही ये स्किन पर भी डेलीकेट होती हैं।

इस वैक्स को इस्तेमाल करने से पहले स्किन पर ऑयल लगाया जाता है और बालों को रिमूव करने के लिए छोटी-छोटी स्ट्रिप्स यूज की जाती हैं। ये वैक्स बहुत गर्म भी हो जाए, तो भी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें