फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हो या पुरुष, तन की दुर्गंध को दूर करने के लिए छोड़ दें ये आदतें

Fri, 04 Mar 2016 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रोजमर्रा की ये आदतें आपकी शरीर में पैदा करती हैं बदबू फैलाने वाले किटाणू
  • ध्यान से चुनिए अपने कपड़े, जलन के कारण भी होती है दुर्गंध
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तन की दुर्गंध के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी है। इसके लिए आपको बस अपनी कुछ आदतें सुधारनी हैं।
विज्ञापन


अगर आप अंडे का पीले वाले भाग, लाल मांस, प्याज, गोभी और लहसुन ज्यादा खाते हैं तो यह शरीर से पसीने के रूप में निकल कर दुर्गंध पैदा करते हैं। इसी तरह तनाव की स्थिति में शरीर से सबसे ज्यादा बुरी गंध का पसीना निकलता है। इसलिए कोशिश करें कम से कम तनाव लें।

भले ही आप पूरा दिन एसी में बैठते हों लेकिन अगर आप रोज नहीं नहाते या 4-5 दिन छोड़ कर नहाते हैं तो शरीर से बदबू आना तय है। सुबह सुबह और रात  में एक बार नहाने से शरीर से पसीना निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : getty images
जब आप ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं तो वे आपकी नसों, खून और त्वचा के छेदों तक से पसीने के रूप में बाहर निकलती है। इससे न सिर्फ शरीर की दुर्गंध पैदा होती है बल्कि मुंह से भी बदबू आती है।

सिन्थैटिक फाइबर से बने कपड़े या शरीर से चिपके हुए कपड़े पहनने का शौक रखते हैं तो सोच लीजिए कि बहुत पसीना आएगा।

इससे त्वचा में जलन भी पैदा होती है और बैक्टीरिया पनपते हैं। इसके बजाए सूती और थओड़े ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को सांस लेने का मौका मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें