फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी गर्लफ्रेंड को 'चॉकलेटी' बनाएंगे ये तीन टिप्स

Sun, 09 Feb 2014 07:57 AM IST
भारती तनेजा/डायरेक्टर, एल्पस ब्यूटी क्लीनिक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में मिठास घोलने का दिन यानी चौकलेट डे। वैलेंटाइन्स वीक का तीसरा दिन प्यार की मिठास को बांटने का दिन है। ऐसे में सजने-संवरने का मौका भला कौन लड़की छोड़ना चाहेगी।
विज्ञापन


पढ़ें - ऐसे होंगे तैयार तो कैसे नहीं होगा इकरार

जानिए ऐसे तीन आसान उपायों के बारे में जो चॉकलेट डे पर आपकी गर्लफ्रेंड को चॉकलेटी लुक देने में कामयाब हो सकते हैं।

पढ़ें - ये तोहफे देंगे, आपकी बांहों में होगी प्रेमिका

चॉकलेट जैसी स्मूथ त्वचा के लिए
त्वचा पर चाकलेट जैसी स्मूथनेस जगाने के लिए चाकलेट वैक्स अच्छा ऑप्शन है। चाकलेट वैक्स के अंदर शामिल बादाम का तेल व अन्य पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा की कोशिकाओं में नई जान आ जाती है।

इसके लेप को शरीर पर लगाते ही रक्त संचार की गति सुचारू हो जाती है। यह आपकी त्वचा से डेड सिकन को हटाकर त्वचा में नई जान ला देता है। इसके अलावा कोको त्वचा को नमी देता है जिससे त्वचा मुलायम हो जाती है।
विज्ञापन


चॉकलेटी ग्लो के लिए
चाकलेट एक शक्तशिली एंटीआकिसडेंट है जिसे ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में लंबे समय से प्रयोग किया जाता रहा है। चाकलेट के अंदर मौजूद कोको पाउडर में फ्लेवोनाइड है जो त्वचा को सनबर्न और धूल-मिट्टी से बचाता है।

ये फलेवोनाइड और एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा में समाकर कसावट लाते हैं और महीन रेखाओं को मिटाते हैं। ऐसे में चाकलेट फेशियल करवा कर आप अपने चेहरे
पर ग्लो लाजा जा सकता है।

महक भी हो चॉकलेटी
वैलेंटाइन वीक में अपने मन को ही नहीं बलिक अपने शरीर को भी चाकलेट युक्त बाडी मसाज के जरिए रिलैक्स कीजिए।

चाकलेट के अंदर स्किन सूदिंग तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को आराम पहुंचाते हैं। इसके साथ ही इसका अरोमा बहुत ही आकर्षक होता है जो आपको विशेष आनंद की अनुभूति करवाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें