क्या आप अपने बालों के झड़ने से बहुत परेशान हैं? छोटी ही सही, पर इसकी एक वजह बाल झाड़ने का आपका गलत तरीका भी हो सकता है।
पढ़ें - बाल झड़ चुके हैं क्या? फिर से ला सकते हैं ये 5 उपाय
हेल्थ इंडिया में प्रकाशित शोध की मानें तो बालों पर अगर सही तरीके से कंघा किया जाए तो बाल झड़ेंगे भी नहीं और उनकी कंडिशनिंग भी बरकरार रहेगी।
क्या है सही तरीका
बाल कम टूटें, इसके लिए लकड़ी के कंघे सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। अगर ये न मिल सकें तो बड़ा दांत वाले कंघों का ही इस्तेमाल करें।
बालों को कंघा करने का सही तरीका है कि कंघे पर हमेशा हल्का प्रेशर बनाकर ही बाल झाड़ें।
अगर बाल लंबे हैं तो सामने की ओर करके कंघे को पीछे से आगे की ओर लाएं।
पहले मध्य में मांग निकालकर कंघा करें और फिर साइड में मांग निकाल लें।
कंघा करते वक्त पहले एक हिस्से के बालों को सुलझाएं और इसके बाद ही दूसरे हिस्से के बालों पर कंघा करें।
बार-बार एक ही हिस्से पर कंघे का स्ट्रोक न दें।