फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमा के देख लें ये घरेलू नुस्खे, 'मस्से' की समस्या हमेशा के लिए कर देंगे दूर

Tue, 06 Aug 2019 04:38 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया की लड़कियां अपने आपको खूबसूरत रखने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं। इसके लिए वो प्राकृतिक चीजों का भी सहारा लेती हैं। लेकिन चेहरे की ये खूबसूरती उस समय फीकी पड़ जाती है जब चेहरे पर किसी जगह मस्सा हो जाए। चेहरे पर ही नहीं मस्से शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। हालांकि मस्से से स्वास्थ्य कोकोई हानि नहीं होती लेकिन आपके लुक को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो इस समस्या का आसानी से समाधान कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
केला ही नहीं इसके छिलकों के भी बेशुमार फायदे हैं। सेहत बनाने के साथ इसका छिलका आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है। इसके लिए रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो  जाए।
 
विज्ञापन

3 of 4
मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑइल डालकर इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। चेहरे को एक घंटे बाद धो लें. एक महीने में आपको मस्सों की परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
लहसुन में पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद करते हैं। मस्से हटाने के लिए लहसुन की दो कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें। दिन में दो बार इस उपाय को करें। 
नोट: इन घरेलू उपायों को आजमाते वक्त त्वचा पर जलन या परेशानी महसूस हो तो तुरंत उस जगह को साफ कर लें या फिर अपने डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें