बेशक आपको ये पढ़कर अटपटा लगे कि चेहरा धोने की भी कोई तकनीक होती है। लेकिन आपको जानकर शायद आश्चर्य हो चेहरा धोते हुए भी लोग कई गलतियां करते हैं। जानिए, चेहरे को धोते समय किन बातों खास ख्याल रखना चाहिए।
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा साबुन या बॉडीवॉश से ना धोएं क्योंकि चेहरे की त्वचा बाकी अंगों के मुकाबले काफी संवेदनशील होती है। चेहरे को हमेशा अच्छे फेसवॉश से ही धोना चाहिए।
आप चाहे तो अपनी त्वचा के अनुसार फेसवॉश का चुनाव कर सकते हैं। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहे। ड्राई स्किन के लिए केसर, हनी या मिल्क युक्त फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको एलोवीरा, मिंट या नीम युक्त फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।