क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर कई यूजर संतोष मांझी की फोटो साझा कर दावा कर रहे हैं कि वो एनडीए सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। यूजर ने लिखा, 'खेला होने वाला है...जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन एनडीए के मंत्रालय से दे सकते हैं इस्तीफा..! जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं..।'
इसी दावे को कांग्रेस प्रवक्ता और मप्र कांग्रेस ओबीसी प्रभारी डॉ. अरुणेश यादव ने समर्थन किया। उनके अलावा भी कई लोगों ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया।
हमारी पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए हमनें संतोष मांझी के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। इस दौरान हमें संतोष मांझी के ट्वीट्स मिले जिसमें उन्होंने वायरल खबर का खंडन किया था। हम नेता ने अपने बयान में कहा, 'मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था, हूं और रहूंगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है.. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता।'
संतोष मांझी ने कहा, 'मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है। आपका आशीर्वाद काफी है.. कुर्सी तो आनी जानी है।'