फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भाजपा का दावा- कांग्रेस के घोषणा-पत्र में अमेरिका और थाइलैंड की फोटो, जानें दावे की हकीकत

Fri, 05 Apr 2024 07:10 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणा-पत्र में कुछ तस्वीरों को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि घोषणा-पत्र में थाईलैंड और अमेरिका की तस्वीरें डाली गई हैं। 
विज्ञापन
fact check - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने घोषणा-पत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। इसमें तमाम वर्गों के लिए न्याय पर जोर दिया गया है जिसमें महिला, युवा, किसान, गरीब आदि शामिल हैं। कांग्रेस के घोषणा-पत्र जारी करने के बाद भाजपा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस घोषणा-पत्र में न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

क्या है दावा?

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा-पत्र में कुछ तस्वीरों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आपत्ति जताई। सुधांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्वीर को दिखाते हुए कहा, 'कांग्रेस के घोषणा-पत्र में जल प्रबंधन पर एक तस्वीर है। यह तस्वीर न्यूयॉर्क राज्य की बफेलो नदी की है। पता करें कि उन्हें यह तस्वीर किसने भेजी? 

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि घोषणा-पत्र के पर्यावरण सेक्शन में थाईलैंड की एक तस्वीर डाली गई है। 

पड़ताल 
सबसे पहले हमने जल प्रबंधन से जुड़ी न्यूयॉर्क की बताए जाने वाली तस्वीर की पड़ताल की। कांग्रेस के घोषणा-पत्र में इस्तेमाल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल की वेबसाइट पर प्रकाशित एक प्रेस रिलीज मिली। इसके मुताबिक, न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल जेम्स ने प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने के लिए पेप्सिको के खिलाफ कार्रवाई की थी। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि बफेलो नदी के किनारे पेप्सिको के सैकड़ों उत्पाद पाए गए, जो पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं।

इसी प्रेस रिलीज के 71वें बिंदु में एक तस्वीर मिली जोकि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में इस्तेमाल की गई थी। फोटो के बारे में विवरण दिया गया था कि बफेलो नदी और उसके आसपास रहने वाले पक्षी, जैसे कि मैलार्ड बत्तख, लून और जलकाग, प्लास्टिक प्रदूषण को भोजन समझकर निगलने के लिए जाने जाते हैं। 


(कांग्रेस के घोषणा-पत्र इस्तेमाल की गई तस्वीर बनाम असली तस्वीर)

पहली पड़ताल से स्पष्ट है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस्तेमाल की गई तस्वीर अमेरिका के बफेलो नदी की है जैसा कि भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है। 

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है कि न्याय पत्र के पर्यावरण सेक्शन में थाइलैंड की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी। दरअसल, यह कोलाज तस्वीर कांग्रेस के घोषणा-पत्र में 42वें पेज पर है जिसमें सूखा, नदी और फसल को दिखाया गया है। भाजपा के दावे की पड़ताल के लिए हमने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। पड़ताल के दौरान हमें यह तस्वीर फोटो कलेक्शन वेबसाइट आई स्टॉक पर मिली। कैप्शन के अनुसार, यह फोटो 17 जुलाई, 2018 को अपलोड की गई थी। फोटो की लोकेशन थाईलैंड बताई गई है। 



(कांग्रेस के घोषणा-पत्र इस्तेमाल की गई तस्वीर बनाम असली तस्वीर)
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि भाजपा का यह दावा कि, कांग्रेस के घोषणा-पत्र में अमेरिका और थाइलैंड की दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है, सही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें