फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: धर्म के नाम पर वोट मांगने गए भाजपा नेता की पिटाई का दावा गलत, जानें वायरल वीडियो का सच

Sat, 13 Apr 2024 07:43 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: चुनावी माहौल के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि धर्म के नाम पर वोट मांगने गए भाजपा नेता की लोगों ने पिटाई कर दी। हालांकि, न्यूजचेकर ने अपने फैक्टचेक में बताया कि वायरल वीडियो का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। 
 
विज्ञापन
fact check - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ एक गाड़ी पर हमला करती नजर आ रही है। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि धर्म के नाम पर वोट मांगने गए भाजपा नेता की लोगों ने पिटाई कर दी।

हालांकि, न्यूजचेकर ने अपने फैक्टचेक में बताया कि यह वीडियो भाजपा नेता का नहीं, बल्कि ओडिशा के क्षेत्रीय दल बीजू जनता पार्टी से निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव का है। 12 मार्च 2022 को प्रशांत जगदेव ने ब्लॉक चेयरपर्सन चुनाव के दौरान भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

विज्ञापन

क्या है दावा? 
वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 40 सेकेंड का है, जिसमें भीड़ एक गाड़ी में तोड़फोड़ करती नजर आ रही है। इसके अलावा भीड़ गाड़ी में बैठे लोगों पर भी हमला करती नजर आ रही है। वीडियो में ऊपर और नीचे कुछ टेक्स्ट भी मौजूद हैं, जिसमें लिखा हुआ है “धर्म के नाम पर वोट मांगने गए भाजपा नेता की धुलाई”।

वायरल पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।

 


Courtesy: X/beatalpret

पड़ताल
न्यूजचेकर ने सबसे पहले वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान न्यूजचेकर को कलिंगा टीवी के यूट्यूब अकाउंट से 12 मार्च 2022 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। इस वीडियो में वायरल वीडियो से जुड़े दृश्य मौजूद हैं।

कलिंगा टीवी की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, खोरधा जिले के बानपुर प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक चेयरपर्सन चुनाव के दौरान पहुंचे बीजू जनता दल से निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

  Courtesy: Kalinga TV

खोजने पर न्यूजचेकर को 13 मार्च 2022 को ओटीवी के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड की गई वीडियो रिपोर्ट मिली। इस वीडियो में भी वायरल वीडियो से जुड़े दृश्य मौजूद हैं। वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, बीजू जनता दल से सांसद मुन्ना खान ने भी चिल्का से विधायक प्रशांत जगदेव के इस कृत्य को गलत ठहराया था।

  Courtesy: OTV

मामले से संबंधित कीवर्ड को गूगल सर्च करने पर न्यूजचेकर को 13 मार्च 2022 को इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 12 मार्च 2022 को खोरधा जिले के बानपुर ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक चेयरपर्सन चुनाव के लिए भीड़ इकट्ठा हुई थी। इसमें काफी भाजपा समर्थक भी मौजूद थे। इस दौरान चिल्का से विधायक प्रशांत जगदेव अपनी एसयूवी गाड़ी से वहां पहुंचे और भीड़-भाड़ वाले इलाके से अपनी गाड़ी ले जाने लगे। तभी लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में तू’-तू मैं-मैं होने लगी। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव करने की भी कोशिश की। लेकिन तभी प्रशांत जगदेव भीड़ पर गाड़ी चढ़ाकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगे।

इस घटना में करीब 7 पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग घायल हो गए थे। इसमें से करीब दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भीड़ ने भी प्रशांत जगदेव पर हमला बोल दिया था। हमले में घायल होने के बाद प्रशांत को इलाज के लिए भुवनेश्वर भेजा गया। पुलिस ने इस घटना के बाद विधायक प्रशांत जगदेव पर आईपीसी की कई घाराओं में मामला भी दर्ज किया था।

  Courtesy: Indian Express

जांच में न्यूजचेकर को 22 मार्च 2022 को एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित रिपोर्ट मिली। बतौर रिपोर्ट, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने चिल्का विधायक प्रशांत जगदेव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।

 
Courtesy: NDTV

 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो भाजपा नेता की पिटाई का नहीं है। 

(This story was originally published by Newschecker, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें