फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक आयोजित होगा राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव, 16 राज्यों के कलाकार जुटेंगे

Wed, 18 Nov 2026 01:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र इवेंट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 23 से 26 नवंबर तक राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में चार दिवसीय 'राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 16 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार और 150 से अधिक शिल्पकार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


संस्कृति-पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन समाज कल्याण विभाग, जनजाति विकास विभाग और पर्यटन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा। महोत्सव में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के सांस्कृतिक दल लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos

मध्य प्रदेश होगा थीम स्टेट, विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल
इस बार उत्सव में मध्य प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है, जिसके तहत वहां की जनजातीय विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयोजन में विदेशी सांस्कृतिक समूह भी प्रस्तुतियां देंगे।

पारंपरिक लोक विधाएं और शिल्प मेला
महोत्सव में जनजातीय कलाकारों के साथ घुमंतू समुदायों की पारंपरिक कलाओं, जैसे- बीन वादन, जादू, कठपुतली, बहुरूपिया और नट-नटी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक और रंगोली भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परिसर में लगने वाले शिल्प मेले में 150 से अधिक शिल्पकार हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, जनजातीय वाद्ययंत्र और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगे। यहां ग्रामीण परिवेश की झलक के साथ-साथ मूंज व गेहूं के डंठल से कलाकृतियां बनाने की कार्यशालाएं, चित्रकला प्रदर्शनी और पुस्तकों की बिक्री की व्यवस्था भी रहेगी। युवाओं और विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए स्थानीय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें